मंडल अध्यक्ष बूथ पर जाकर भाजपा को और मजबूत करें अशोक शर्मा - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, जुलाई 16, 2022

मंडल अध्यक्ष बूथ पर जाकर भाजपा को और मजबूत करें अशोक शर्मा

भारतीय जनता पार्टी चतरा जिला की बैठक संपन्न, संगठन मजबूत बनाने को लेकर चर्चा। 





चतरा/झारखण्ड   (बाल कृष्ण यादव/एक संदेश भारत) : भारतीय जनता पार्टी चतरा जिला की एक बैठक आज भाजपा कार्यालय चतरा में जिला अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  बैठक में संगठन मजबूती को लेकर सभी उपस्थित मंडल अध्यक्षगण से बूथ  को सशक्त बनाने संबंधी चर्चा हुई। 


जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष पंचायत प्रभारी के सहयोग से बूथ को पर जाकर कार्यकर्ताओं से मिले और बूथ  को मजबूत करें तथा झारखंड सरकार के नाकामियों को जनता के बीच रखें। सभी मंडल अध्यक्ष मंडल कार्यसमिति की बैठक जल्द पूरा करें। 


बैठक में जिला महामंत्री मिथिलेश कुमार गुप्ता,  डॉ मृत्युंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल, तिलेश्वर पासवान, जिला मंत्री स्मिता प्रकाश, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक केसरी, मंडल अध्यक्ष विद्यासागर आर्य, दयानिधि सिंह, विनोद गुप्ता, कपिल दांगी, सतीश सिंह, विनोद दांगी, शिव कुमार राणा, शंकर साहू, मनोज कुशवाहा आदि कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। 


Post Top Ad