राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बसपा प्रमुख मायावती ने दिया अपना समर्थन। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, जून 25, 2022

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बसपा प्रमुख मायावती ने दिया अपना समर्थन।

सुश्री मायावती फाइल फोटो। 

नई दिल्ली : राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए घोषित उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपना समर्थन देने का एलान कर दिया है। उन्होंने अपने समर्थन के घोषणा में कहा है की हमारी पार्टी ने आदिवासी समाज को अपने मूवमेंट का खास हिस्सा मानते हुए द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। हमने यह अति महत्वपूर्ण फैसला BJP और NDA के पक्ष या फिर विपक्षी पार्टी के विरोध में नहीं लिया है।


गौरतलब है की जहाँ विपक्ष ने झारखण्ड के हज़ारीबाग से भाजपा संसद जयंत सिन्हा के पिता और पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में दलितों व पिछड़ों की राजनीती करने वाली मायावती का आदिवासी चेहरा को अपना समर्थन देना विपक्ष का नींद हराम करने वाला हीं कदम दिख रहा है। 

Post Top Ad