धरना में शामिल प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव
रांची : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा द्वारा झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के किसान विरोधी रवैया के खिलाफ एक दिवसीय धरना कार्यक्रम बरियातू बड़गाई बस्ती के खेत में प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरदीप यादव के नेतृत्व में किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिसंबर 2020 से जनवरी 2021 तक झारखंड सरकार द्वारा किसानों से धान का खरीद किया गया परंतु 6 महीने बीत जाने के बाद भी किसानों का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही किसानों के ऋण माफी का वादाखिलाफी किया गया,पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास द्वारा संचालित योजना मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना बंद करवा दी गई, बिचौलियागिरी को बढ़ावा देने के लिए डीएपी को कालाबाजारी करवा दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिलीप कुमार स्वर्णकार ने कहा कि यदि समय से किसानों का धान का मूल्य भुगतान नहीं किया गया तो भाजपा प्रदेश के किसानों के साथ मिलकर हेमंत सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।
![]() |
धरना में शामिल भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्त्ता। |
कार्यक्रम में भाजपा महानगर जिला उपाध्यक्ष श्री राजू सिंह, जितेंद्र सिंह पटेल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल सोनी, मंडल अध्यक्ष विजय कुमार, कार्यक्रम प्रभारी सतीश कुमार शाह , युवा मोर्चा के चंदन गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश प्रसाद, लवनाथ साहि , जिला ओबीसी के कृष्ण मोहन कुमार, मंडल महामंत्री विशेश्वर महतो मिथुन शाही, भीष्म महतो, करमचंद उरांव, कैलाश उरांव, अविनाश कुमार गुप्ता ,अनिल पांडे लखन महतो जितेंद्र लोहारा, नागेंद्र ठाकुर यमुना उरांव,मुनेश्वर महतो,अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।